क्यों लेना पडा इतना बड़ा फैसला PM मोदी को क्या हुआ इसका नतीजा जरूर पढ़ें

8 नवम्बर 2016 को रात आठ बजे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अचानक भारत मे 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने की घोषणा की गई यह घोषणा टीवी के द्वारा की गई।इस घोषणा में 8 नवम्बर की आधी रात 12 बजे से देश में 500 और 1000 रुपये के नोटों को खत्म करने का ऐलान किया गया। इसका उद्देश्य केवल काले धन पर नियंत्रण ही नहीं बल्कि जाली नोटों से छुटकारा पाना भी था।


खबरों की माने तो यह योजना छह महीने पहले बननी शुरू हो गई थी। सरकार के इस फैसले की जानकारी केवल कुछ लोगों के पास ही थी।

बैंकों से नोट बदलने की प्रक्रिया 30 दिसम्बर 2016 तक चली, इसके बाद पुराने नोट बदलने का कार्य केवल RBI द्वारा ही किया गया। इस प्रक्रिया मे कुछ नियम बनाये गये जो निचे दिये गये है।

1. एटीएम से किसी एक दिन में ₹2,500 तक निकाल सकते थे।

2. एक दिन में ग्राहक बैंक काउंटर से ₹24,000 से ज़्यादा नहीं निकाल सकता

3. किसी एक हफ़्ते में एक ग्राहक ₹24,000 तक बैंक से निकाल सकता था।


5. एक बार में ₹2000 तक बैंक में बदल सकते हैं। इसके लिए किसी भी सरकारी फोटो-आईडी की एक फोटोकॉपी चाहिए। बैंक में एक फॉर्म भरने के बाद पुराने नोट बदल सकते थे।

6. एक दिन में एक व्यक्ति एक ही बार ₹2,000 के नोट बदल सकता था। एक ही आईडी पर दो बार पैसे जमा नहीं होंगे।

7. कोई भी व्यक्ति अपने निजी बैंक खाते में जितना चाहे पैसा जमा कर सकता है, जिसमें 500, 1000 के नोट शामिल हैं। लेकिन इस प्रक्रिया में थर्ड पार्टी डिपॉज़िट की इजाज़त नहीं दी गई है लेकिन अगर मजबूरन करना पड़े तो जमा करने वाले की और जिसका खाता है उसकी असली आईडी दिखानी पड़ेगी।

8. ई-बैंकिंग लेनदेन पर कोई भी रोक नहीं है और कोई व्यक्ति आरटीजीएस , एनईएफटी,
आईएमपीएस , पेटीएम , मोबाइल बैंकिंग वैगेरह के ज़रिए जितने चाहे पैसा किसी दूसरे को दे सकते थे।


इससे पहले भी इसी तरह के उपायों को भारत की स्वतंत्रता के बाद लागू किया गया था। जी हां जनवरी 1946 में, 1000 और 10,000 रुपए के नोटों को वापस ले लिया गया था और 1000, 5000 और 10,000 रुपए के नए नोट 1954 में पुनः शुरू किये गए थे। इसके बाद फिर ये किस्सा दोहराया गया 16 जनवरी 1978 को जनता पार्टी की गठबंधन सरकार ने फिर से 1000, 5000 और 10,000 रुपए के नोटों का विमुद्रिकरण किया था ताकि जालसाजी और काले धन पर अंकुश लगाया जा सके।


जो नये 500 और 2000 रूपये के नोट आए है वो कुछ इस तरह के है

500 रुपए के नए नोट का आकार 66 मिली मीटर x 150 मिली मीटर है। साथ ही उस पर
RBI के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर हैं। नोट के पीछे लाल किले की तस्वीर होगी व 'स्वच्छ भारत अभियान' का लोगो भी है।
ये नोट 'महात्मा गांधी न्यू सीरीज ऑफ नोट्स' कहलाएंगे। अब नोट के बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर है। इस बार हिंदी अंकों में ₹५०० (500) भी लिखा है।

2000 रुपए का नोट गुलाबी रंग का है। इसमें पीछे की ओर 'मंगलयान' की तस्वीर है। इसका आकार 66 मिली मीटर x 166 मिली मीटर है।
नोट के सीरियल नंबरों का फोंट साइज बदला गया है।इस नोट पर भी देवनागरी अंकों में ₹२००० (₹2000) लिखा है।

क्यों लेना पडा इतना बड़ा फैसला PM मोदी को क्या हुआ इसका नतीजा जरूर पढ़ें क्यों लेना पडा इतना बड़ा फैसला PM मोदी को क्या हुआ इसका नतीजा जरूर पढ़ें Reviewed by Admin on November 08, 2018 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.