26 फीसदी बच्चों का कद औसत से कम है हिमाचल में, 5 जिलो में रेड अलर्ट जारी



हिमाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ "बर्फ़ीले पहाड़ों का प्रांत" है। हिमाचल प्रदेश को "देव भूमि" के नाम से भी जाना जाता है। इस क्षेत्र में आर्यों का प्रभाव ऋग्वेद से भी पुराना है हिमाचल पर्यटन की नजर से आकर्षण का केन्द्र हैं। यहाँ हर साल लाखों सैलानी आते है।


आज हम बात कर रहे है प्रदेश की सबसे गंभीर समस्या के बारे मे, जो कि प्रदेश भर के लिए दुखद बात है। जानकारो के अनुसार प्रदेश भर में वर्तमान में कुपोषण से 26 फीसदी बच्चों का कद औसत कद से भी कम है।

बताया जा रहा है कि पांच जिलों चंबा, ऊना, सोलन, शिमला और हमीरपुर में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। कुपोषण को कम करने के लिए विभाग ने विशेष अभियान भी छेड़ रखा है।


बताया जा रहा है कि प्रदेश मे कुपोषण को वर्ष 2022 तक 15 फीसदी तक करने का लक्ष्य है। कुपोषण से ज्यादातर बच्चे और महिलाएं ग्रसित हो रही हैं। कुपोषण को कम करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से भी आंगनबाड़ी केंद्रों में, स्कूलों में और गांवों आदि में जागरूकता शिविर भी लगाए जा रहे हैं।


कुछ बातें ध्यान मे रखें।

1. अपने बच्चे की लम्बाई बढ़ाने के लिए उसके भोजन तथा  व्यायाम दोनों पर ध्यान देना जरूरी है।

2. कैल्शियम, आयरन मिनरल, विटामिन और प्रोटीन से बनी चीज़े अपने बच्चे को नियमित रूप से खिलाते रहना चाहिए

3. अपने बच्चे को रोज सुबह , शाम एक गिलास दूध पिलायें

4. मशरुम, पनीर तथा दूध से बने सभी खाद्य - पदार्थ खिलायें क्योंकि विटामिन डी से सबसे अधिक लम्बाई बढ़ती है।

5. हरी पत्ते दार सब्ज़ियां अपने बच्चे को खिलायें।

6. मछली का सेवन करना लम्बाई बढ़ने में कारगर उपाय है

हिमाचल प्रदेश मे 27.40 करोड़ रुपए टैक्स चोरी का बड़ा मामला सामने आया है क्या है पूरा मामला जरूर पढ़ें

छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले मे शिक्षक को किया गया सस्पेंड

3.155 किलोग्राम चरस का बैग पुलिस की ओर फेंका, आरोपी मौके से फरार

अब पढ सकेगे आप डिलिट मैसेज भी WhatsApp पर, बस आपको करना होगा इतना ही
26 फीसदी बच्चों का कद औसत से कम है हिमाचल में, 5 जिलो में रेड अलर्ट जारी 26 फीसदी बच्चों का कद औसत से कम है हिमाचल में, 5 जिलो में रेड अलर्ट जारी Reviewed by Admin on November 10, 2018 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.