एक ही ओवर में 43 रन बनाकर बन गया है विश्व रिकॉर्ड पूरा पढे

November 07, 2018
जी हां क्रिकेट के इतिहास मे एक नया विश्व रिकॉर्ड बन चुका है।  जो कार्टर और ब्रेट हैंपटन ने एक ओवर में 43 रन बना डाले। न्यू जीलैंड के डोमेस्टिक क्रिकेट में एक अनोखा रेकॉर्ड बन चुका है।

हेमिल्टन के सेडॉन पार्क में बुधवार को द फोर्ड ट्रोफी के लिये एक वनडे मैच खेला जा रहा था, इस मैच मेें कार्टर और ब्रेट हैंपटन की जोड़ी ने एक ओवर 43 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की ओर से खेलते हुए जो कार्टर ने नॉट आउट 102 रन बनाये और ब्रेट हैंपटन 95 रन बनाये, जो कार्टर और ब्रेट हैंपटन ने एक ओवर में 43 रन बना डाले वो इस तरह से है
माइनिंग से अभी तक 80 करोड़ कमाई हो चुकी है प्रदेश सरकार की
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के तेज गेंदबाज विलेम लुडिक के एक ओवर में कुल 43 रन दिये
(4, 6 (नो बॉल), 6 (नो बॉल), 6, 1, 6, 6, 6)
इस गेंदबाज ने पूरे दस ओवर में 85 रन खर्च किए।

रन बनाने की शुरुआत हैम्पटन ने की।
1. उन्होंने पहली गेंद पर चौका जड़ा,
2. जबकि दूसरी गेंद पर छक्का। यह गेंद नो बॉल रही।
3. अगली गेंद को उन्होंने फिर छह रनों के लिए बाउंड्री से बाहर भेज दिया। यह गेंद भी नो-बॉल रही। 4. हैम्पटन ने अगली गेंद पर एक रन लेकर साथी खिलाड़ी कार्टर को स्ट्राइक दी।
5. अब कार्टर ने ओवर की अंतिम 3 गेंदों पर हैटट्रिक छक्का लगाते हुए कुल 18 रन बना डाले।

इस तरह पूरे ओवर में कुल 43 रन बन गए।

इससे पहले लिस्ट में एक ओवर में सर्वाधिक रन बनने का रेकॉर्ड जिम्बाब्वे के एल्टन चिगुंबुरा के नाम था। 2013 में उन्होने ढाका प्रीमियर डिविजन के दोरान शेख जमाल क्लब की ओर से खेलते हुए आबाहनी लिमिटेड के खिलाफ एक ओवर में 39 रन बना डाले थे जो इस प्रकार है।
(नो बॉल 5, वाइड 1, 6, 4, 6, 4, 6, वाइड 1, 6)
यह ओवर अलाउद्दीन बाबू ने दिया था।
एक ही ओवर में 43 रन बनाकर बन गया है विश्व रिकॉर्ड पूरा पढे एक ही ओवर में 43 रन बनाकर बन गया है विश्व रिकॉर्ड पूरा पढे Reviewed by Admin on November 07, 2018 Rating: 5

माइनिंग से अभी तक 80 करोड़ कमाई हो चुकी है प्रदेश सरकार की

November 07, 2018
सूत्रों के अनुसार अभी तक सरकार ने जितनी खनिज खानों को पट्टे पर दिया है, उनसे 80 करोड़ रुपए की राशि सरकार को मिली है। कानूनी तरीके से खनन की इजाजत देने के बाद सरकार को मोटी कमाई शुरू हो गई है। बताया जाता है कि उद्योग विभाग ने अभी तक 142 खनिज पट्टों को कानूनी तरीके से लीज पर दे दिया है। प्रदेश के पांच जिलों में खनिज पट्टों की नीलामी दो दौर में हो चुकी है, जहां एक दफा फिर से नीलामी की प्रक्रिया होगी।


फिलहाल सरकार के लिए यह सुखद है कि उसे 80 करोड़ रुपए की राशि मिल चुकी है,जबकि इससे पहले अधिकांश क्षेत्रों में अवैध रूप से ही खनन का काम चल रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में मंडी में तीसरे चरण की ऑक्शन की जानी है जहां पर दो दफा पहले नीलामी हो चुकी है।


बताया जा रहा है कि यहां 33 खनिज पट्टों को नीलाम किया जा चुका है, वहीं अब 13 नवंबर को 16 साइट्स की नीलामी की जानी है। बात अगर कुल्लू की करे तो कुल्लू में 9 साइट्स चिन्हित की गई हैं, जहां पर पहले 10 साइट्स की नीलामी की जा चुकी है। कुल्लू में वन क्षेत्र भी काफी पड़ रहा है, जिस कारण यहां थोड़ी दिक्कत है।


वहीं हमीरपुर में 12 दिसंबर को खनन पट्टों की नीलामी की जानी है,जहां पर 16 साइट्स को चिन्हित किया जा चुका है। इस दिन यहां पर नीलामी में ये साइट्स भी ऑक्शन हो जाएगी। इस जिला में उद्योग विभाग ने इससे पहले 14 साइट्स को नीलाम कर दिया है।


बात अगर चंबा की हो तो चंबा जिला में भी 21 दिसंबर को खड्डों की नीलामी रखी गई है, जहां पर पहले 13 साइट्स को नीलाम किया जा चुका है। यहां पर बड़े पैमाने पर वन क्षेत्र खनिज पट्टों के साथ लगता है, जहां पर भी सर्वेक्षण चल रहा है। इस जिला में पहली बार खनन पट्टों को नीलाम किया जा रहा है।

ये भी जरूर पढ़ें

अब पैसे कमाईए विडियो देखकर India's no 1 earning app

प्रदेश को मिला सबसे लंबा पुल, 23 करोड़ कम लागत में हो गया है तैयार पूरा पढ़ें

माइनिंग से अभी तक 80 करोड़ कमाई हो चुकी है प्रदेश सरकार की माइनिंग से अभी तक 80 करोड़ कमाई हो चुकी है प्रदेश सरकार की Reviewed by Admin on November 07, 2018 Rating: 5

प्रदेश को मिला सबसे लंबा पुल, 23 करोड़ कम लागत में हो गया है तैयार पूरा पढ़ें

November 06, 2018


बदलते भारत के साथ साथ हिमाचल भी प्रगति के शिखर की ओर बढ़ता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में विकास की एक और नई इबारत लिखी गई जा चुकी है।  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के द्वारा  प्रदेश के सबसे लंबे पुल का लोकार्पण किया गया है। अकसर सरकारी कार्यों की लागत शिलान्यास से लोकार्पण तक पहुंचते दोगुनी या उससे भी ज्यादा हो जाती है, लेकिन यहां इससे उलट हुआ। 


आपको बता दे कि स्वां नदी पर बनने वाले सबसे लंबे रामपुर-हरोली पुल का एस्टिमेट 56 करोड़ था, तथा इसके लिए धनराशि भी स्वीकृत हो गई थी। लेकिन इसे पौने दो साल में मात्र 33 करोड़ में ही बना दिया गया। ये प्रदेश मे पहली बार हुआ है जब किसी पुल को बनाने में प्रदेश सरकार के 23 करोड़ रुपये बच गए हैं। इस पुल की लंबाई 773. 30 मीटर है। इसके बनने से ऊना से हरोली की दूरी करीब आठ किलोमीटर कम हो गई है। पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ही  मार्च 2016 में इस पुल को बनाने का काम शुरू किया गया था।


इस पुल को बनाने के लिए सरकार ने 56 करोड़ स्वीकृत किए थे। यह पुल पहले से ही अपनी लंबाई के कारण चर्चा मे था इसी कारण प्रदेश की नई सरकार ने भी इसमें दिलचस्पी दिखाई। अब पुल बनने के बाद  लोगों का समय और पैसा दोनों बचेगा। पुल पर वाहनों के साथ,  पैदल चलने वालों के लिये भी दोनों ओर रास्ता बनाया गया है। स्वां नदी पर इस पुल के निर्माण से गांवों के लोगों को जरूर लाभ मिलेगा।

ये भी जरूर पढें 👇👇👇






प्रदेश को मिला सबसे लंबा पुल, 23 करोड़ कम लागत में हो गया है तैयार पूरा पढ़ें प्रदेश को मिला सबसे लंबा पुल, 23 करोड़ कम लागत में हो गया है तैयार पूरा पढ़ें Reviewed by Admin on November 06, 2018 Rating: 5

बिलासपुर में बस खाई में गिरी, 22 घायल और एक की मौत

November 05, 2018


जी हाँ बिलासपुर से एक बहुत बडी खबर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि हिमाचल के बिलासपुर जिले के नम्होल क्षेत्र में दगसेच के पास एक निजी बस (HP 69-8686) पलट गई, जिसमें एक बुजुर्ग की मृत्यु हो गई और 22 लोग घायल हुए हैं। एक गंभीर घायल को IGMC शिमला रेफर किया गया है।


बस अपने रूट पर बरठीं से शिमला को जा रही थी, जैसे ही यह बस दगसेच के पास पहुंची वैसे ही पलट गई, और हादसे का शिकार हो गई साथ ही यह बस सड़क से करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग फौरन सहायता के लिए पहुंच गए उन्होने बस में सवार यात्रियों को सड़क तक पहुंचाया और वहां से अपने निजी वाहनों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्कंडेय व जिला अस्पताल बिलासपुर तक पहुंचाया।

हादसे में समोह के नेरस गांव के 60 वर्षीय बुजुर्ग ठाकुर दास की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घायलों का कहना है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते बस चालक बस पर अपना नियंत्रण नहीं रख पाया और बस पलट गई।


घटना स्थल पर बिलासपुर से एसपी और एएसपी भी पहुंचे, जिन्होंने बचाव व राहत कार्य में सहयोग भी किया। प्रशासन की और से गंभीर रूप से घायलों को 10 हजार रुपये और सामान्य रूप से घायल को पांच हजार तथा मृतक के परिजनों को 50 हजार की राहत दी गई है।

बिलासपुर में बस खाई में गिरी, 22 घायल और एक की मौत बिलासपुर में बस खाई में गिरी, 22 घायल और एक की मौत Reviewed by Admin on November 05, 2018 Rating: 5

दो नेपाल मूल के व्यक्तियों को तीन किलो चरस के साथ किया गया गिरफ्तार पूरा पढ़ें!

November 03, 2018

कुल्लू : बात हो रही है हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण घाटी में सुमारोपा के पास दो नेपाल मूल के व्यक्तियों के पास तीन किलो 26 ग्राम चरस बरामद हुई। जरी चौकी के हेड कांस्टेबल समीर के नेतृत्व में लगाए नाके के दौरान दो व्यक्ति पैदल आए व पुलिस को देख घबरा गए, उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से तीन किलो 26 ग्राम चरस बरामद की गई। इसके बाद उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। 

पुलिस अधीक्षक राज कुमार चंदेल ने बताया कि दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका हैै उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। और पहचान टेंडर बहादुर और लाल बहादुर के रूप में हुई है।


बस में सवार महिला से 715 ग्राम चरस बरामद

ये खबर भी कुल्लू की है भुंतर थाने के तहत वीरवार को पुलिस के एक दल ने महिला को चरस सहित गिरफ्तार किया है। भुंतर थाने के एसएचओ मोहन रावत ने बताया कि महिला एक निजी बस में भुंतर आ रही थी, छरोड़ नाला के पास नाकाबंदी की गई थी, नाके दौरान तलाशी लेने पर उससे 715 ग्राम चरस बरामद की। महिला की पहचान मणिकर्ण घाटी के रतोचा की अंजना देवी के रूप में हुई है।

दो नेपाल मूल के व्यक्तियों को तीन किलो चरस के साथ किया गया गिरफ्तार पूरा पढ़ें! दो नेपाल मूल के व्यक्तियों को तीन किलो चरस के साथ किया गया गिरफ्तार पूरा पढ़ें! Reviewed by Admin on November 03, 2018 Rating: 5

5 साल से फेल हो रहे 139 परीक्षार्थी एक ही कक्षा में, प्रदेश के लिये शर्म की बात

November 02, 2018


(एसओएस) | स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय (SOS) के Students की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें कुल 139 परीक्षार्थी ऐसे हैं, जो पांच साल की समय अवधि में भी पास नहीं हो पाए। ये प्रदेश के लिये शर्म की बात है। इनमें से आठवीं कक्षा में एक, जमा दो 46 और दसवीं में सबसे ज्यादा 92 परीक्षार्थी फेल हुए हैं।


एसओएस के सितंबर 2018 में जमा दो कक्षा के कुल 15347 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 6471 परीक्षार्थी पास हुए,  7180 परीक्षार्थियों को (री-अपीयर) दोबारा परिक्षा देनी होगी  और पांच वर्ष की निर्धारित अवधि समाप्त हो जाने के कारण 92 को अनुत्तीर्ण घोषित किया गया है। 



दसवीं कक्षा में 16726 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। लेकिन इसमें से 8429 परिक्षार्थी पास हुए , 7610 परिक्षार्थी को री-अपीयर और 92 को फेल घोषित किया गया है। 



आठवीं कक्षा में 139 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से एक Student को फेल घोषित किया गया

ये भी जरूर पढें 





5 साल से फेल हो रहे 139 परीक्षार्थी एक ही कक्षा में, प्रदेश के लिये शर्म की बात 5 साल से फेल हो रहे 139 परीक्षार्थी एक ही कक्षा में, प्रदेश के  लिये शर्म की बात Reviewed by Admin on November 02, 2018 Rating: 5

छात्र की हत्या पर प्रदर्शनकारियों ने सोलन शहर में जमकर हंगामा किया | एनएच पर दो घंटे में लगा जाम

November 01, 2018


सोलन | हिमाचल प्रदेश | यह घटना 6th कक्षा मे पढ रहे बच्चे की है, जो शामती पंचायत के कोठों स्कूल में छठी कक्षा मे पढता था किसी ने इसका अपहरण कर लिया और उसके बाद हत्या कर दी गई। आरोपी ने हत्या के बाद बच्चे के पिता को फोन किया और 50 लाख फिरौती मांगी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को दबोच लिया।

इस घटना के बाद छठी कक्षा के छात्र की हत्या मामले में सोलन शहर में जमकर हंगामा हुआ। शामती से भारी संख्या में आए लोगों ने नेशनल हाईवे को जाम कर प्रदर्शन किया। काफी देर तक प्रदर्शन जारी रहने से  प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की धक्कामुक्की हो गई।


विरोध प्रदर्शन कारण सुबह करीब साढ़े 11 से डेढ़ बजे तक मालरोड, राजगढ़ रोड, सोलन-शिमला और सोलन-चंडीगढ़ मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रही।

जानकारी के अनुसार गुस्साए लोग एसपी से मिलना चाहते थे।
एसपी के कार्यालय में न होने की सूचना मिलने के बाद प्रदर्शनकारी पुराने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। उसके बाद उन्होंने मालरोड और राजगढ़ रोड पर यातायात जाम कर दिया।

ये भी जरूर पढें 




छात्र की हत्या पर प्रदर्शनकारियों ने सोलन शहर में जमकर हंगामा किया | एनएच पर दो घंटे में लगा जाम छात्र की हत्या पर प्रदर्शनकारियों ने सोलन शहर में जमकर हंगामा किया | एनएच पर दो घंटे में लगा जाम Reviewed by Admin on November 01, 2018 Rating: 5

भारत ने बनाई दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा, दुनिया के अजूबों मे एक और नाम हुआ दर्ज

October 31, 2018

सरदार वल्लभ भाई पटेल देश के पहले गृहमंत्री और लौह पुरुष के नाम से जाने जाते है। उनके सम्मान मे दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू आफ यूनिटी' बनाई  गई है। जो की 33 महीनों में बनकर तैयार हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस शानदार प्रतिमा का अनावरण किया।



'स्टैच्यू आफ यूनिटी' को बनाने मे 5,700 मिट्रिक टन यानि 57 लाख किलोग्राम के करीब स्टक्चरल स्टील का इस्तेमाल किया हुआ साथ ही 18,500 मीट्रिक टन छड का इस्तेमाल किया गया है। 18,500 टन स्टील नीव मे और 6,500 टन स्टील मूर्ति के ढांचे मे लगा


बताया जा रहा है कि 17 सौ टन कांसे का इस्तेमाल मूर्ति मे जबकि 1,850 टन कांसा बाहरी हिस्से मे लगा साथ ही साथ 1 लाख 80 हजार टन सीमेंट कंक्रीट का इस्तेमाल किया गया और 2 करोड़ 25 लाख किलोग्राम का इस्तेमाल किया गया


'स्टैच्यू आफ यूनिटी' को एेसा बनाया गया है कि भूकंप का झटका या 60 मीटर/सेकेंड तेजी से आने वाली हवा भी इसे नुकसान नहीं पहुंचा सकती, 6.5 रिक्टर पैमाने पर आए भूकंप के झटके और 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने वाली हवाओं को भी यह मुर्ति झेल सकती है।

भारत ने बनाई दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा, दुनिया के अजूबों मे एक और नाम हुआ दर्ज भारत ने बनाई दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा, दुनिया के अजूबों मे एक और नाम हुआ दर्ज Reviewed by Admin on October 31, 2018 Rating: 5

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार के खिलाफ राष्ट्रपति को चार्जशीट भेजेगी प्रदेश कांग्रेस!

October 30, 2018


हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक प्रेस वार्ता मे बहुत बड़ी बात कह दी है। उन्होंने मंगलवार को राजीव भवन प्रेस वार्ता मे कहा कि प्रदेश कांग्रेस जयराम ठाकुर सरकार के खिलाफ 27 दिसंबर को चार्ज शीट सौंपेगी इसे राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति तक पहुँचाया जायेगा।



उन्होंने साथ ही बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ 23 मामलों की चार्ज शीट तैयार की जायेगी। यदि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार इन 23 मामलों को वापिस लेती है तो कांग्रेस सरकार इसका विरोध करेगी। साथ ही साथ विशेषज्ञों की राय लेकर  सरकार के फैसले को चुनौती दी जायेगी



सुक्खू ने मंगलवार को राजीव भवन  मे हो रही प्रेस वार्ता मे कहा कि पार्टी हाईकमान चार्ज शीट तैयार करने के लिये कमेटी का गठन करेगी। जयराम सरकार की सत्ता मे, प्रदेश भर मे कानून व्यवस्था की बुरी हालत हो गई है।

अभी तक के कार्य काल मे 40 हत्याएं तथा 70 दुष्कर्म हो चुके है।


क्यों उड़ाया गया था PM मोदी का मजाक

और भी पढ़ें हमारी Website जा कर https://newsmasterindia.blogspot.com
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार के खिलाफ राष्ट्रपति को चार्जशीट भेजेगी प्रदेश कांग्रेस! मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार के खिलाफ राष्ट्रपति को चार्जशीट भेजेगी प्रदेश कांग्रेस! Reviewed by Admin on October 30, 2018 Rating: 5

हिमाचल की दो रेल परियोजनाओं के लिए 100 फीसदी फंडिंग करने से केंद्र का इनकार

October 30, 2018


जी हाँ हिमाचल प्रदेश की दो रेल परियोजनाओ के लिये 100% फंडिंग देने के लिये केंद्र सरकार ने इनकार कर दिया है। हिमाचल प्रदेश एक पहाड़ी राज्य है जिसके लिये सरकार ने भानुपल्ली-बिलासपुर और चंडीगढ़ - बद्दी रेल परियोजनाओ के लिये 100% फंडिंग देने का आग्रह किया था।



केंद्र सरकार ने राज्य की कम आय के चलते कम बजट की हवाला दिया था। इसके बावजूद रेलमंत्री पीयूष गोयल ने राज्य को पत्र भेजकर 100% फंडिग देने के लिये मना कर दिया और कहा कि केंद्र पहले ही हिमाचल को ज्यादा फंडिंग दे रहा है।



भानुपल्ली-बिलासपुर रेलवे लाईन के लिये 75% फंड

केंद्र भानुपल्ली-बिलासपुर रेलवे लाईन परियोजना के लिये 75% फंडिंग करेगा वाकि 25% राशि राज्य को देनी होगी। इस परियोजना मे रेल लाइन को लेह तक पहुंचने की योजना है।



चंडीगढ़-बद्दी के लिये केंद्र करेगा 50% फंडिंग

केंद्र और राज्य सरकार चंडीगढ़-बद्दी रेलवे लाईन के लिये केंद्र और राज्य सरकार 50-50% फंडिंग करेगी। राज्य के औधोगिक नगर मे रेलवे लाईन से जोड़कर हिमाचल के औधोगिक निवेश का भी विस्तार होगा।



हिमाचल की दो रेल परियोजनाओं के लिए 100 फीसदी फंडिंग करने से केंद्र का इनकार हिमाचल की दो रेल परियोजनाओं के लिए 100 फीसदी फंडिंग करने से केंद्र का इनकार Reviewed by Admin on October 30, 2018 Rating: 5

दीवाली धमाका ओफर कमाईए हर दिन 1000 रूपये तक Paytm के साथ, Paytm Loot Offer 2018

October 29, 2018


जी हाँ आप कमा सकते है हर दिन 1000 रूपये तक और वो भी Direct आपके Paytm Account मे, और वहाँ से आप कर सकते है सारे पैसे Transfer सीधे अपने बैंक Account में। Paytm लेकर आया है आपके लिये एक बेहतरीन Offer  जिससे आप थोड़ी सी मेहनत कर  के कमा सकते है हर दिन 1000 रूपये तक

इसके लिये करनी होगी आपको बस थोड़ी सी मेहनत क्योंकि बिना मेहनत कुछ नहीं मिलता तो चलिए बताते है आपको पूरा Process.

1. निचे दिये गये लिंक से Paytm को अपने मोबाइल मे Install कर ले 

2. उसके बाद Paytm Open कर लें और Refer your friend पर Click करें।


(ध्यान दे पहले Paytm पर KYC and other details Submit कर लें। या फिर किसी नजदीकी KYC सेंटर से KYC Verification जरूर करें।)

3. अब अपना शेयर लिंक दोस्तों के साथ Facebook, Whatsapp, or Twitter पर शेयर करें।

4. फिर उन्हें Paytm से रिचर्ज या बिल Payment करने को कहें

5. बस इतना करने से आपको मिलते है 50 रूपये इसी तरह से आप हर दिन कमा सकते है 1000 रूपये तक


ध्यान दें कुछ बातें याद रखनी जरूरी है।

1. ₹50 cashback on every successful referral

2. Offer is valid for Recharge or Bill payment (Mobile Recharge, Mobile Bill Payment, DTH Recharge, Electricity Bill Payment, Landline Bill Payment, Datacard Recharge, Broadband Recharge, Gas Bill Payment, Water Bill Payment) transaction by the friend referred

3. The friend referred should have never done a Recharge or Bill payment with Paytm before

4. Cashback will only valid for KYC users

5. Cashback will be credited within 7 days of the 1st transaction by the friend you reffer

Share this post with your friends अपने सभी दोस्तों के साथ इस पोस्ट को शेयर करें।

दीवाली धमाका ओफर कमाईए हर दिन 1000 रूपये तक Paytm के साथ, Paytm Loot Offer 2018 दीवाली धमाका ओफर कमाईए हर दिन 1000 रूपये तक Paytm के साथ, Paytm Loot Offer 2018 Reviewed by Admin on October 29, 2018 Rating: 5

कैदियों को मिलेगा ईनाम, एक नयी परम्परा शुरु हुई हिमाचल प्रदेश की जेलों में।

October 28, 2018


जी हाँ हम बात कर रहे है हिमाचल प्रदेश जेल विभाग की जिन्होंने कैदियों के लिये ईमान देने की रणनीति तैयार की है। अब खबर क्या है ये जानकर हो जायेंगे आप भी हैरान


बात दरअसल ये है कि हिमाचल प्रदेश के जेल विभाग ने अच्छा काम करने वाले जेल कर्मियों के लिये ईमान से सम्मानित करने की शुरुआत की थी। लेकिन अब ये परंपरा कैदियों के लिये भी शुरु कर दी गयी है। शनिवार को इस संबंध मे तीन कैदियों को अच्छा काम करने तथा अन्य कैदियों को भी बेकरी व वढई का काम सिखाने के प्रयास करने के लिये पुरस्कार देने के आदेश जारी किये गये है।



पुरस्कार मे कैदियों को एक-एक हजार रूपये नगद पुरस्कार के अलावा एक प्रशस्ति पत्र भी दिया जायेगा डीजी जेल सोमेश गोयल ने बताया की सम्मानित होने वाले कैदियों मे कैथू जेल मे बेकरी का काम करने वाले चेतन और राजदेव के इलावा कंडा जेल में कारपेंटरी की काम करने वाले राजकपुर शामिल है। इसमें से दो उम्र कैद तथा एक एमडीपीेएस से जुड़े मामले मे सजा काट रहे है।



डीजी गोयल  ने कहा कि हमारा प्रयास ये रहेगा कि कैदियों मे न सिर्फ अच्छा काम करने की इच्छा पैदा होगी बल्कि वे खुद पर गर्व भी महसूस करेंगे साथ ही सम्मानित होने पर साथी कैदियों मे भी अच्छे कार्य करने के गुण पैदा होगें




कैदियों को मिलेगा ईनाम, एक नयी परम्परा शुरु हुई हिमाचल प्रदेश की जेलों में। कैदियों को मिलेगा ईनाम, एक नयी परम्परा शुरु हुई हिमाचल प्रदेश की जेलों में। Reviewed by Admin on October 28, 2018 Rating: 5

सतलुज नदी को मिला नेशनल नदी का दर्जा, परिवहन सुविधा होगी शुरू

October 27, 2018


हिमाचल प्रदेश की सतलुज नदी को IWAI ने नेशनल वाटर घोषित कर दिया हैं। अब हिमाचल की यह नदी देश की उन 111 नदियों मे शामिल हो चूकी है। जिसे नेशनल वाटर वे का दर्जा मिला है।



नेशनल वे का यह इलावा फिलहाल के लिये शिमला जिले के सुन्नी सड़क पुल के पास पंजाब के हरीके बांध तक किया गया हैं। सतलुज नदी प्रदेश मे कुल लंबाई 377 किलोमीटर है।


सतलुज नदी का 318 किलोमीटर  हिस्सा ही नेशनल वे मेे शामिल किया गया है। इसमें से हिमाचल प्रदेश का 156 किलोमीटर तो पंजाब की 162 किलोमीटर क्षेत्र मे बहने वाली सतलुज को नेशनल वे घोषित किया गया है।


आपको बता दे कि 12 अप्रैल 2016 को देश की 37 नदियों को नेशनल वाटर वे घोषित करने का फैसला लिया गया था। यह कार्य तीन सालों मे पूरा करना था तभी इसी कडी मे सतलुज नदी को भी नेशनल वाटर घोषित करने का फैसला लिया गया तथा इस कार्य को पूरा करने के लिये सतलुज नदी का सर्वा किया गया था।


बताया जा रहा है कि आपातकालीन स्थिति मे सतलुज नदी के पानी के लिये इस रास्ते की प्रयोग किया जा सकता है। जो कि भाखड़ा से सिधे पानी विलासपुर के सलापड पहुंचाया जायेगा तथा कोलडैम से होते हुए सुन्नी तक के रास्ते पहुंचाया जायेगा


सतलुज नदी को मिला नेशनल नदी का दर्जा, परिवहन सुविधा होगी शुरू सतलुज नदी को मिला नेशनल नदी का दर्जा, परिवहन सुविधा होगी शुरू Reviewed by Admin on October 27, 2018 Rating: 5

पहाड़ो की रानी शिमला का नाम क्यों रखा जा रहा है श्यामला | ऐतिहासिक धरोहर से छेड़छाड़ क्यों!

October 26, 2018


अब हिमाचल प्रदेश मे है बवाल क्यों बदला जा रहा है शिमला का नाम?  इलाहबाद का नाम बदलकर प्रयागराज करने की सूची मे लगग है अगला नंबर शिमला का आने वाला है। क्योंकि हिमाचल की बीजेपी सरकार शिमला का नाम बदलकर श्यामला करने का प्रस्ताव रख सकती है। पहाड़ों की रानी का दर्जा हासिल करने वाले इस शहर का नाम बदला जाना ऐतिहासिक धरोहर के साथ छेड़छाड़ करना है।


पहले ही शहरों का नाम बदले जाने पर विवाद चल रहा है यूपी की योगी सरकार के बाद लगता है कि हिमाचल की सरकार भी शिमला की नाम बदलने की तैयारी मे है। बताया जा रहा है कि भाषा के मुताबिक़ कुछ हिन्दूवादी संगठन शिमला का नाम बदलने के लिये पिछले कुछ समय से अभिनय चला रहे है।

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने इस विषय को लेकर कहा कि देश मे कई शहरों की नाम बदलकर पौराणिक आधार पर रखा गया है। यदि लोग चाहते है कि शिमला का नाम बदलकर श्यामला रखा जाये तो इस विषय पर प्रस्ताव लाया जा सकता है।


हाल ही मे एतिहासिक शहर इलाहबाद का नाम बदलकर प्रयागराज करने पर बहुत बवाल चल रहा है। कुछ लोग इसे सही मान रहे है तो कुछ गलत साथ ही कुछ लोग विरोध भी कर रहे है। कुछ लोगों मानते है कि यदि शहर का नाम ऐतिहासिक महत्व के आधार पर किया गया है तो इसमें कोई बुराई नही है।


हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस नेता हरभजन सिंह भज्जी ने भी इस फैसले पर सवाल उठाया है। उन्होने कहा कि शिमला जैसे एतिहासिक शहर का नाम बदलकर आप क्या साबित करना चाहते है। उन्होंने कहा कि शिमला नाम मे क्या बुराई है। नाम बदलने से क्या विकास तेजी से होगा। उन्होने कहा कि उससे अच्छा सरकार विकास कार्य पर ध्यान दें।


विश्व हिन्दू परिषद के नेता अमन पूरी का कहना है कि शिमला को अंग्रेजों ने 1864 में अपनी ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया था। शिमला का नाम पहले श्यामला ही था। अंग्रेजों ने यह नाम बदलकर सिमला कर दिया था फिर बाद मे इसे शिमला किया गया और अब इसे श्यामला करने मे कोई बुराई नही हैं।



पहाड़ो की रानी शिमला का नाम क्यों रखा जा रहा है श्यामला | ऐतिहासिक धरोहर से छेड़छाड़ क्यों! पहाड़ो की रानी शिमला का नाम क्यों रखा जा रहा है श्यामला | ऐतिहासिक धरोहर से छेड़छाड़ क्यों! Reviewed by Admin on October 26, 2018 Rating: 5
Powered by Blogger.